न्यूज़

नजीबाबाद के ग्राम पंचायतों में उप चुनाव को लेकर तहसील प्रशासन ने तैयारी कर मतदान कराया जा रहा है।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद(शादाब राजा):- जिला बिजनौर की तहसील नजीबाबाद की ग्राम पंचायत इस्माइलपुर शाहली मे शांति पूर्वक मतदान चल रहा है। पोलिंग पार्टियों को मंगलवार की शाम शाम को रवाना कर दिया गया था।इस्माइलपुर शाहली ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। बुधवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है और 8 सितंबर को मतगणना की जायेगी। ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद के पदों के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एक उम्मीदवार अर्शी जहां जिनका चुनाव चिह्न किसान ओसता अनाज और दूसरी प्रत्याशी शहनाज परवीन जिनका चुनाव चिह्न इमली हैं। दोनों में कड़ा मुकाबला चल रहा हैं। इसमें किरतपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत इस्लामपुर शाहली में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ग्राम इस्माइलपुर शाहली में कुल 1431 कल मतों पर चुनाव होना हैं। ग्राम प्रधान के पद पर होने वाले मतदान के लिए दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। विकास खंड क्षेत्र किरतपुर की इस्लामपुर शाहली ग्राम मे दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।वर्तमान ग्राम प्रधान जरीना की हृदय गति रुकने से मौत के कारण रिक्त हुआ था। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन तैनात हैं। शांतिपूर्वक उपचुनाव करानेके लिए नजीबाबाद पुलिस क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह व थाना अध्यक्ष किरतपुर मय फोर्स के साथ मौके पर तैनात हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button