बेवर बसस्टैंड पर खड़ी बस से बैटरी चोरी, परिचालक ने दी थाने में तहरीर

बेवर बसस्टैंड पर खड़ी बस से बैटरी चोरी, परिचालक ने दी थाने में तहरीर
आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के
थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बसस्टैंड बेवर पर खड़ी बस से शुक्रवार शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा बस की बैटरी चोरी कर ली गयी।मामले की जानकारी चालक परिचालक को सुबह हुई।परिचालक द्वारा मामले की तहरीर थाने में दी गयी है।
आगरा फाउंड्री नगर डिपो की बस आगरा बेवर पर संचालित होती है।बस की नाइट स्टे बेवर बसस्टेंड पर होती है।शुक्रवार को बस खराब होने के चलते शाम पांच बजे चालक मनोज कुमार परिचालक हिमांशु द्वारा बस को नाइट स्टे के लिए रोजाना की भांति बेवर बसस्टैंड पर खड़ा कर दिया रात में किसी समय अज्ञात चोरों द्वारा बस में लगी बैटरी को खोल कर चोरी कर लिया गया।शनिवार जब चालक परिचालक ड्यूटी पर पहुंचे तो बस में बैटरी गायब मिली।बसस्टैंड पर इधर उधर तलाश के बाद जब बैटरी का कोई पता नहीं चला तो परिचालक हिमांशु दीक्षित द्वारा मामले की तहरीर थाने में दी है।वहीं पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
रातभर पुलिस पिकेट तथा रोडवेज गार्ड का बसस्टैंड पर रहता है पहरा
बेवर बसस्टैंड पर खड़ी आगरा फाउंड्री नगर डिपो की बस से बैटरी चोरी के बाद लोगों का कहना है कि रातभर पुलिस पिकेट तथा रोडवेज का गार्ड बसस्टैंड पर ड्यूटी करते हैं इसके बाबजूद बस से बैटरी चोरी होना उक्त लोगों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही को दर्शा रहा है।


















