नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

कमालपुर खाई खेड़ी में अन्नदाता किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कमालपुर खाई खेड़ी में अन्नदाता किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी
नजीबाबाद| तहसील क्षेत्र के 33/11 उपकेंद्र कमालपुर खाई खेड़ी अनिश्चितकालीन धरना अन्नदाता किसान यूनियन द्वारा लगाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमालपुर खाईखेड़ी बिजली घर पर भाकियू अन्नदाता के जिला अध्यक्ष चौधरी रोहितास सिंह के नेतृत्व में ग्राम वासियों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।ग्राम वासी और किसानों का कहना है कि बिजली घर पर कोई भी अधिकारी किसी किसान की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। बिजली का बिल जमा करने के बाद भी जितना जमा किया जाता है।उतना ही बिल फिर भेज दिया जाता है। कोई मीटर लगाने के नाम पर पैसे की उगाही करता है। तो कोई लाइन सही करने के नाम पर पैसा मांगता है। इन सभी शिकायतों को देखते हुए भाकियू अन्नदाता ने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।ग्राम वासियों का आरोप है कि कोई नया कनेक्शन लेने के लिए जाता है तो कनेक्शन के नाम पर 4000 से 5000 की मांग की जाती है।
ग्राम पंचायत निवासी तालिब ने बताया कि एक माह पूर्व₹42000 का बिल जमा कराकर फाइनल कर दिया था। उसके बाद भी दोबारा से बिल जमा करने के लिए कहा गया। जबकि ऑनलाइन चेक करने पर बिल की दर ₹400 दर्शा रहा है। तो इससे प्रतीत होता है कि बिजली विभाग के कर्मचारी जनता को परेशान कर रहे हैं। और लाइन काटने की धमकी देते रहते हैं।
इसाक निवासी खाईं खेड़ी ने बताया कि मेरे ₹42000 जमा है जबकि उनके बिल मात्र ₹30000 हैं उसके बाद भी ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। और लाल पर्ची देकर इसाक, का कनेक्शन काट दिया गया। जब की इसाक,परिवार का रिक्शा चलाकर अपना पालन पोषण करता हैं। धरना प्रदर्शन में उपस्थित पश्चिम प्रदेश महासचिव चौधरी सुखविंदर सिंह जिला अध्यक्ष चौधरी रोहितास सिंह जिलाध्यक्ष युवा कुलदीप मोर जिला मीडिया प्रभारी रामोद कुमार, मो इरफान शमशाद गुर्जर जितेंद्र हुड्डा अब्दुल हई चौधरी राजवीर सिंह फैयाज अहमद निटू चौधरी आफताब अहमद, मोहम्मद जाकिर चौधरी राजेंद्र सिंह चौधरी अतुल कुमार ग्राम प्रधान मोहम्मद रजा कन्हैया सिंह चौधरी सुरेंद्र तसलीम अहमद बरकत अली मोहम्मद शकील अहमद मोहम्मद इरफान,शाकिर मीरापुर,हनीफ मीरापुर, इक़बाल,नसीम अंसारी जगदीशपुर ,अकबर महफुज, महिपाल,अतीक शेक ,रफीक ,सादिक, हामिद,फयाज अंसारी,नाहिद,फारुक मीरापुर,आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बिजली घर के चक्कर काट काट कर थक चुके हैं ग्राम वासी अब की सबसे बड़ी समस्या विद्युत विभाग में बिलों को लेकर आ रही है कि हर गरीब आदमी का बिल 200 से ₹300 आता है जबकि इस बार बिल बढ़कर किसी का 2000 किसी का 5000 किसी का 10000 कर दिया गया। क्या यह समस्या कब खत्म होगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button