जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा ज़िले का नाम रोशन करने वाले वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आदित्य राजपूत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज पूर्वाहन में कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ज़िले का नाम रोशन करने वाले वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आदित्य राजपूत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 01 SEPTEMBER, 2023
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज पूर्वाहन में कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में देश-प्रदेश में ज़िले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करने प्रोत्साहन स्वरूप वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आदित्य राजपूत पुत्र श्री दिनेश कुमार मोहल्ला शेखपुर सुभाष नगर, नजीबाबाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीपीएड के छात्र आदित्य राजपूत ने अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 25 अगस्त2023 को ओपन यूथ सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था और हमारी उत्तर प्रदेश टीम ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने यह भी बताया कि मेरे जीवन में तीन कोच सर्वश्री अजीत सिंह, मोहित कुमार और कनिक कौशल का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अपने कोचेज़ का हार्दिक आभार और अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से मुझे यह गौरव प्राप्त हुआ है। मेरे पापा दिनेश राजपूत, माता नीलम राजपूत तथा मेरी बड़ी बहन पूजा राजपूत सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हमेशा मुझे सहयोग और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिसका सुपरिणाम आज सबके सामने है।
इस अवसर पर माता नीलम राजपूत, चित्रपाल एडवोकेट, ऋषि पाल सिंह एवं अंशुल आर्य मौजूद थे।


















