करनाल-हरियाणा

नशे की लत से जीवन बोझ न बने, नशे को न कहना सीखें – डॉ. अशोक कुमार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

एनसीबी हरियाणा द्वारा एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम- एक साथ ली शपथ

नशे की लत से जीवन बोझ न बने, नशे को न कहना सीखें – डॉ. अशोक कुमार

करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओम प्रकाश सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन साहब के आदेशानुसार शहर शहर और गांव गांव तक नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कड़ी में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा आज राजकीय महिला महाविद्यालय नीलोखेड़ी में पहुंचे और एक दिवसीय 142 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा की उपस्थित में यह कार्यक्रम आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र रमन, डॉ. हंसराज, डॉ. विनोद मेहला, डॉ. सरिता यादव, मनीष गर्ग, निशा रानी, डॉ. राजीव शर्मा, हरपाल सिंह, सुमित कुमार, अमित कुमार, भारत लाठर, अभा नरवाल सहित छात्रों ने भाग लिया। मंच का संचालन सरदार हरपाल सिंह ने किया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी /उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने के लिए तत्पर है। अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। गाँव गाँव जाकर लोगों को नशे के भयानक रूप बारे जागरूक करने का उद्देश्य यह है कि युवा नशे को न कहना सीखें क्योंकि उनके जीवन में अनेक ऐसे अवसर आएंगे जहाँ वे नशे की और जा सकते हैं। यदि उस समय नशे को न कह दिया तो जीवन सुखी हो जाएगा और यदि नशे की लत पड़ गई तो जीवन अपने लिए ही बोझ बनकर रह जाएगा। उन्होंने बताया कि अफीम चरस हेरोइने चिट्टा स्मैक एलएसडी आदि अनेक नशे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। उन्होंने कहा कि ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर 9050891508 समाज में नशे की रोकथाम के साथ साथ नशे में ग्रस्त लोगों का नशा छुड़वाने के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति गुप्त सुचना दे सकता है और नशा छोड़ने वाले इस पर सम्पर्क करें ताकि उंन्हे निशुल्क नशा मुक्ति केंद्र में ले जाकर उपचार कराया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग करने की शपथ ली।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button