करनाल-हरियाणा

स्काउट सच्चे प्रहरी होते हैं – रेनू सिलग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

स्काउट सच्चे प्रहरी होते हैं – रेनू सिलग

करनाल 29 अगस्त, हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला करनाल की ओर से तीन दिवसीय तृतीय सौपान स्काउट एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का आज वि यू एम एम जैन पब्लिक स्कूल करनाल में समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य व डीओसी स्काउट सियाराम शास्त्री ने संयुक्त रूप से की।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने शिरकत करते हुए कहा कि स्काउट वास्तव में सच्चे सिपाही होते हैं वे समाज की कुरीतियों को दूर करने में सहायता करते हैं व समाज फैली बीमारियों के प्रति जागरूकता में भी सहायक होते हैं। विद्यालय निदेशक वीना गुप्ता ने मुख्य अतिथि का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया व बताया कि तीन दिन में हमारे स्काउट ने बहुत कुछ सीखा है जो जीवन में उनके काम आने वाला है।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य तनुजा सचदेवा ने कहा कि स्काउट वास्तव में देश रक्षक होते हैं जो समाज में रहकर सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा करने में सहायता करते हैं। डीओसी स्काउट सियाराम शास्त्री ने बताया कि इस शिविर में 291 स्काउट एवं गाइड्स ने भाग लिया जिन्होंने तीन दिन में टेंट पिचिंग ,जीवन रक्षक गांठे,स्काउट का इतिहास व अनेक गतिविधियों को करके सीखा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्रवण सिंह ने बताया कि आज समापन अवसर पर बच्चों ने टेंट पिचिंग व फूड प्लाजा का प्रदर्शन किया जिसमें स्काउट एवं गाइड्स की ओर से प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया व विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया, विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद किया व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्राथमिक सहायता प्रवक्ता राकेश कुमार ने प्राथमिक सहायता में क्या आवश्यक है पर जोर देते हुए बताया कि घर में प्राथमिक सहायता बॉक्स अवश्य रखना चाहिए ताकि जरूरत पडऩे पर समय पर हम घायल या बीमार व्यक्ति की मदद कर सके। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की ओर से सीमा, मुकेश, आरती, आशा, रोहित, मोनिका, सुनीता,विजय भारती,सोनिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button