वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का किया गया आयोजन

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी टूंडला/ फिरोजाबाद
भारतीय जनता पार्टी टूण्डला नगर की वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला का आर्य समाज मंदिर टूण्डला में आयोजन किया गया बैठक में आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए आगामी कार्यक्रमो के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गईबैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने की मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दीपक चौधरी रहे | दीपक चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ओरकेन्द्र सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों के दम पर भाजपा की केंद्र पर लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने कहा बूथ स्तर पर 27 अगस्त को घर घर जन सम्पर्क कर नए वोटर बनाने और फर्जी वोटो को कटवाने का कार्य किया जाना हैकॉपरेटिव के अध्यक्ष मुकेश धामा ने कहा 27 अगस्त को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम भी बूथ स्तर पर जनता को सुनवाए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील पाठक जोंटी चौधरी गिरवर निसाद सुनील चौधरी ब्रज पाल सविता कौशल तिवारी प्रदीप जैन टाइगर राजेश अग्रवाल हनी जादो न हरीशंकर बघेल नीलम दिवाकर प्रदीप पाठक हेमंत चक भोला चौधरी आदि थे।


















