ओवर लोडिंग वाहनों पर पूर्णतयः रोक लगायी जाये-जिलाधिकारी

ओवर लोडिंग वाहनों पर पूर्णतयः रोक लगायी जाये-जिलाधिकारी
-एआरएम, रोडवेज ड्राइवरों को सिखाए यातायात के नियम।
कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी ब्यूरो
शासन द्वारा निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।
हाईवे पर साइन बोर्ड, आकस्मिक नम्बर, स्पीड लिमिट बोर्ड लगायें।
बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को छम्य नही किया जायेगा।
राॅग साइड, नशे में, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कार्यवाही सुुनिश्चित करे।
स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे पाये जाने पर स्कूल की मान्यता की जाये रद्द।
उक्त निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपस्थिति अधिकारियों को दिये। उन्होनें कहा कि जनपद में ओवर लोडिंग पर पूर्णतयः रोक लगायी जाये, जिससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। कहा कि एआरएम रोडवेज, रोडवेज के वाहन चालकों के साथ बैठक कर यातायात नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराये। कहा कि शहर के अन्दर से आने वाली रोडवेज बसों को बाईपास से पास करे, जिससे शहर में अधिक वाहनों की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। एनएचएआई पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड लगवायें, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके। हाईवे पर जगह-जगह कटी फैसिंग को दुरूस्त करायें, जिससे हाईवे पर जानवरों की वजह से दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। यातायात प्रभारी व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उल्टी दिशा में, नशे की हालत में, बिना सीट बेल्ट एंव बिना हेलमेट व कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाये जाने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कहा कि संज्ञान में आया कि जनपद में स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आंशका बनी रहती है। कहा कि वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाये। उन्होनें निर्देश दिये कि बीएसए, एआरटीओ संयुक्त अभियान चलाकर ऐसा करने वाले स्कूल को मान्यता समाप्त करने की नोटिस देना सुनिश्चित करें।


















