त्रिपुर सुंदरी सुपर फास्ट ट्रेन को रोकने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
त्रिपुर सुंदरी सुपर फास्ट ट्रेन को रोकने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
टूंडला/फिरोजाबाद
दिनाकं 19 अगस्त, दिन शनिवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर एक युवक द्वारा ट्रेन को रोके जाने का मामला सामने आया मौके पर तत्काल आर पी एफ पुलिस बल पहुंचा |
सुपरफास्ट ट्रेन त्रिपुर सुंदरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को स्थानीय स्टेशन पर चेन पुलिंग कर रोके जाने पर आरपीएफ स्टाफ द्वारा उतरने वाली सवारी से पूछताछ करते हुए जिसमें एक युवक को सोनवीर सिंह जुरल पुत्र सत्यवीर सिंह पेतंखेड़ा आगरा को प्लेटफार्म नंबर चार से रेलवे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया मिली जानकारी के अनुसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस त्रिपुर सुंदरी का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज ना होने के कारण चेन पुलिंग कर एक्सप्रेस के रोके जाने पर रेलवे इंक्वायरी द्वारा अनाउंसमेंट होने के कारण रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की टुकड़ी द्वारा हिरासत में लिया गया ज्ञात हो कि रेलवे पोस्ट पर आरपीएफ कमांडेंट प्रयागराज का निरीक्षण कार्यक्रम चल रहा था!


















