बिजनौर-उत्तरप्रदेश

आईजीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन नियमित रूप से अवलोकन करें जिला स्तरीय अधिकारी-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन नियमित रूप से अवलोकन करें और उस पर पाई जाने वाली शिकायतों को उसकी मूल मंशा के अनुसार निस्तारित करें और यदि किसी कारणवश समस्या का समाधान किया जाना सम्भव नहीं होता तो शिकायतकर्ता को अनिस्तारण का कारण लिखित एवं फोन पर सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह संतुष्ट होकर पुनः शिकायत का प्रेषण न कर सके। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ सुनिश्चित करते हुए इस बात का भी विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए कि आगामी समाधान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा तहसील सदर बिजनौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्वता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में है, अतः कोई भी अधिकारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतें तथा स्वंय सत्यापन करें। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायत का निस्तारण गलत ढंग से नहीं करे, प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नियमों के अनुसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आशय सम्पूर्ण समाधान से है इसकी विश्वसनीयता बनी रहे। आवेदक की संतुष्टि भी आवश्यक है इसलिए निस्तारण उपरान्त उससे दूरभाष पर वार्ता कर उसकी संतुष्टि भी जाने।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी आाईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण की आख्या अपलोड करने से पहले उसको अच्छे से जांच लें उसके उपरान्त ही उसको अपलोड करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुए जिनमे से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष को समयसीमा के अर्न्तगत निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए गये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द तहसीलदार सदर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button