आगरा-उत्तरप्रदेश

दहेज के लिए पत्नी को बनाया बंधक पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी

दहेज के लिए पत्नी को बनाया बंधक पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

आगरा
थाना नाई की मंडी क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने घर में बंधक बना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसका पति पर दहेज के लिए बंधक बनाकर रखा था।
नाई की मंडी निवासी इमरान की शादी एक साल पहले मंटोला निवासी फरहा से हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिन तक रिश्ता ठीक चला। अनबन होने पर नाते-रिश्तेदारों ने पंचायत की और दोनों को एक ही घर में अलग-अलग कर दिया। इमरान जूते का काम करता है। पत्नी का आरोप है कि शुक्रवार को जब इमरान काम पर गया तो उसे घर के अंदर कैद कर गया। बाहर से मकान पर ताला लगा गया। वह दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहा है।थाना नाई की मंडी प्रभारी प्रभुदयाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के बंधक होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहां जाकर देखा तो महिला अंदर बंद थी। पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button