मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

कूलर के करंट से महिला की मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कूलर के करंट से महिला की मौत

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

क़ुरावली/मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के क्षेत्र के ग्राम नानामऊ में कूलर में करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा मामला कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी 50 वर्षीय महिला मीना देवी पत्नी अमरनाथ ने मंगलवार की शाम 6:45 बजे अधिक गर्मी होने पर कूलर का प्लग बोर्ड में लगा दिया जिसके बाद कूलर को हाथों से पकड़ कर उसकी दिशा बदलने लगी। तभी अचानक महिला कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक महिला बेहोश होकर गिर गिर गई। जैसे ही परिजनों ने महिला को देखा तो आनन-फानन में कूलर का प्लग निकाल कर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button