मुस्तफाबाद रोड पर जलभराव और गड्ढा के चलते आए दिन होते हैं हादसे ,रोष

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
मुस्तफाबाद रोड पर जलभराव और गड्ढा के चलते आए दिन होते हैं हादसे ,रोष
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद
मुस्तफाबाद रोड पर बिन बरसात जल भराव होने और सड़क में गड्ढा हो जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। गड्ढे में पानी भरा होने से वाहन चालक को अंदाजा नहीं होता है। लेकिन जैसे ही वाहन का पहिया गड्ढे में जाता है, वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाता है। जिससे यात्रियों व चालक को चोट भी आ जाती है और वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मुस्तफाबाद रोड पर जलभराव और सड़क में गड्ढा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को जलभराव के कारण सड़क पर बना गड्ढा दिखाई नहीं पड़ता है। जिससे वाहन गड्ढे में जाते ही अनियंत्रित हो जाते हैं। कभी कभार वाहन पलट जाते हैं और उन पर बैठी सवारियों को चोट आ जाती है। शनिवार सुबह एक ई रिक्शा गड्ढे में चला गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर वह पलट गया। गनीमत रही कि ई रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए सड़क में हुए गड्ढे को बंद कराने और जल भराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में अनूप यादव, नवीन, प्रकाश चंद्र, अरविंद जैन, राधेश्याम, भोले और जगदीश आदि हैं।


















