मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

11 अगस्त को समस्त विकास खंडों में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा समस्त कार्मिकों, लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की रैली का होगा आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

11 अगस्त को समस्त विकास खंडों में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा समस्त कार्मिकों, लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की रैली का होगा आयोजन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ के तहत दि. 11 अगस्त को समस्त विकास खंडों में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा समस्त कार्मिकों, लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की रैली का आयोजन होगा, प्रातः 10 बजे विकास खंड मैनपुरी द्वारा जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर से विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की रैली आयोजित की जाएगी, यह रैली कलेक्ट्रेट से होते हुए जेल चौराहा, ईसन नदी पुल से लेकर राधा रमन रोड से बीकानेर होटल कट से होकर तहसील रोड होते हुए निकलेगी। उन्होंने रैली रूट का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैली में अधिक से अधिक लाभार्थी, अधिकारी, कर्मचारी शामिल होकर देश को आजाद कराने वाले शहीदों को नमन करें। उन्होंने बताया कि दि. 11 अगस्त को समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में अभियान के अन्तर्गत प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा, शहीदों की जीवनी को पढ़ाया जाना, क्विज शो, माई स्कूल-क्लीन स्कूल कैम्पेन, योगा, खेलकूद प्रतियोगिता, रंगोली इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालयों में सायंकालीन कक्षाओं में स्वतंत्रता संग्राम एवं वीर नायकों से सम्बन्धित कक्षाओं का विशेष आयोजन, अमृत वाटिका हेतु पौधारोपण, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75 मिट्टी के दिये एवं 02 कलश की व्यवस्था की जायेगी, राशन की दुकानों पर ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ अभियान हेतु बैनर, पोस्टर स्टैण्डी के माध्यम से प्रचार-प्रसार होगा। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर चिकित्सक, नर्स, व्यवसायिक कृषक, आशा बहुओं, शिक्षक आदि का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों की वेशभूषा में प्रभात फेरी (साइकिल, मोटर साइकिल रैली) का आयोजन होगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button