बोक्सा जनजाति बाहुल्य ग्राम भोगपुर में चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों की समस्याओं का किया निवारण-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा




मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बोक्सा जनजाति बाहुल्य ग्राम भोगपुर में चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों की समस्याओं का किया निवारण तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से आच्छादित करने के लिए कैम्प लगा कर जनजाति परिवारों को शत प्रतिशत रूप से आच्छादित करने के दिए निर्देश
BIJNOR- 09 AUGUST, 2023
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोक्सा जनजाति के लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए बोक्सा बाहुल ग्रामों में कैम्प आयोजित कर पात्र लोगों को शत प्रतिशत रूप से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में बोक्सा जाति का कोई भी व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभा पाने से वंचाति न रहने पाए और शासकीय योजनाओं से सभी परिवारों पूर्ण मानक और गुणवत्ता के साथ आच्छादित हो जाएं। उन्हांेने निर्देश दिए कि उक्त जनजाति के जिन परिवारों के पास अपने पक्के घर नहीं हैं, उन्हें शत प्रतिशत रूप से आवासीय योजना के अंतर्गत लाभान्वित कर पक्के मकान उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा आज कोतवाली ब्लॉक स्थित ग्राम भोगपुर में बोक्सा जनजाति को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने के लिए आयोजित चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीन ब्लॉकों कोतवाली, नजीबाबाद एवं अफजलगढ़ के 09 ग्रामों में कुल 730 परिवार बॉक्सा जाति के प्रवास करते हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से 164 परिवारों के पास पक्के मकान नहीं हैं और वे कच्चे घरों में प्रवास करते हैं तथा उनका मुख्य व्यवसाय खेती, मजदूरी एवं बकरी पालन है। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बॉक्सा जनजाति के परिवारों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं जैसे वृद्वा पेंशन, शादी अनुदान, आवास योजना, उज्जवला योजना, मरनेगा कार्ड, सौर ऊर्जा, वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत भूमि आदि से से आच्छादित करने के लिए उक्त ग्रामों में कैम्पों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बोक्सा जनजाति बाहुल्य गांवों में चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्याओं का पूर्ण मानक के अनुसार त्वरित गति से निवारण करना भी सुनिश्चित करें।


















