गुलदार प्रभावित सभी ग्राम पंचायतों में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा गुलदार से बचाओ व सुरक्षा के बारे में ग्रामीणों को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

बिजनोर – गुलदार प्रभावित सभी ग्राम पंचायतों में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भेजकर गुलदार से बचाओ और उसे सुरक्षा के बारे में ग्रामीण वासियों को जागरूकता कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा




BIJNOR- 07 AUGUST, 2023
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गुलदार प्रभावित सभी ग्राम पंचायतों में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भेजकर गुलदार से बचाओ और उसे सुरक्षा के बारे में ग्रामीण वासियों को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वन विभाग,पशु विभाग एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठकों का आयोजन कर गुलदार से सुरक्षा के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि ग्रामवासी गुलदार के हमलों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करने में सक्षम हो सकें।
उन्होंने गुलदार से सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण वासी खेतों में किसी भी अवस्था में अकेले न जाएं बल्कि कम से कम 2 या 5 व्यक्तियों के समूह में ही जाएं तथा गन्ने के खेत में जिने से पूर्व कम से कम 20 व्यक्तियों के समूह में जोर जोर से आवाज लगाएं। उन्होंने बताया भी बताया कि खेतों पर जाते समय तथा खेत पर पहुंचकर मोबाइल अथवा रेडियो से लगातार ध्वनि का प्रसारण करते रहें। उन्होंने बताया कि लेपर्ड की घटनाओं में आम तौर पर देखा गया है कि गुलदार द्वारा झुके हुए लोगों पर ही हमला किया जाता है, इसलिए खेतों में कार्य कार्य करते समय सचेत अवस्था में खड़े हुए ही कार्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि खेतों में कार्य करते समय सर पर हेलमेट और गर्दन पर नेकपैड जरूर लगाएं तथा रातों में खेतों की सुरक्षा के लिए मचान पर ही रहे और ज़्यादा जरूरत पड़ने पर ही खेतों पर जाएं तथा रात में खेतों में सिंचाई के लिए पानी में ऑटो कट्टर लगाएं ताकि जरूरत के मुताबिक पंप खुद ही बंद हो जाएं। खेतों में जंगली जानवरों की उपस्थिति में जानकारी होने पर निकटतम चौकी अथवा वन कर्मियों को तुरंत उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने ग्रामवासियों को सलाह देते हुए कहा कि छोटे बच्चों को स्कूल, खेत के मैदान, बाजार आदि जगहों पर अकेले में न भेजें तथा खेतों में जाते वक्त टॉर्च जरूर साथ में रखें। उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि रात में खेतों की हिफाजत के लिए जमीन चारपाई आदि पर बिल्कुल न सोए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यस्क बच्चे एवं महिलाएं शौच के लिए किसी भी अवस्था में खेतों में न जाएं। उन्होंने कहा कि सजग और जागरूक रहकर ही स्वयं को गुलदार के हमलों से सुरक्षित रखा जा सकता है।


















