बिजनौर-उत्तरप्रदेश

भाभी की तहरीर पर देवर सहित तीन पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भाभी की तहरीर पर देवर सहित तीन पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज।

स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 29 जुलाई को रात्रि करीब 8 बजे वह घर में अकेली थी उसका पति काम पर गया हुआ था उसके पति की मौजूदगी में उसके देवर अन्य दो अन्य युवकों ने उसके साथ गलत नियत से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 5 माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से हुई है। शादी के बाद से उसका देवर उस पर लगातार गलत निगाह रखता है। 29 जुलाई को रात्रि करीब 8 बजे की घटना है महिला का पति काम पर गया हुआ था और महिला घर में अकेली थी कि तभी सौरव, अंकुर परवेंद्र घर में घुस आए और उसको गलत नियत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और महिला ने अपने परिवार वालों की घटना की सूचना दी थोड़ी देर बाद उसके मायके वाले भी आ गये। इस बारे में जानकारी की तो तीनों व्यक्तियों ने महिला के पेट में लाते मारनी शुरु कर दी। महिला 4 माह के गर्भ से है। उक्त लोगों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई जिसमें महिला व उसके परिजनों को चोट आई। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस में तहरीर दे कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सौरव पुत्र अरविंद निवासी ग्राम गैंडाजूड, अंकुर पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र राज निवासी ग्राम गैंडाजूड व परवेन्द्र पुत्र यादराम सिंह निवासी हुसैनपुर कला थाना स्योहारा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button