बिजनौर-उत्तरप्रदेश
भारत को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी : डा. लिपिसेन वर्मा

भारत को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी : डा. लिपिसेन वर्मा
- इनरव्हील क्लब “सप्तरंग” ने चलाया प्लास्टिक छोड़ो अभियान
स्योहारा। रविवार को इनरव्हील क्लब स्योहारा “सप्तरंग” की अध्यक्षा पर्ल रस्तोगी, सचिव सुरभि जैन एवं सभी सदस्यों द्वारा ‘जस्ट फॉर जीरो वेस्ट’ के अंतर्गत घर में रखे पुराने अखबारों से बने बैग अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर वितरित किए साथ ही लोगों को ‘प्लास्टिक छोड़ो’ अभियान के तहत कागज़ व कपड़े के बने बैग को प्रयोग में लाने के लिए प्रेरित किया !
कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की संरक्षिका डॉक्टर लिपिसेन वर्मा ने कहा कि क्लब समय समय पर सामजिक कार्यो में आगे बढ़कर आया है। अगर आप भारत को प्लास्टिक मुक्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ही संकल्प लेना होगा और समूची मानव जाति की रक्षा करनी होगी। जब भी मार्केट से कुछ सामान लेने जाए तो हमेशा साथ में ही बैग लेकर जाएं व प्लास्टिक के प्लेट के अलावा अगर मिट्टी या ताम्बे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए तथा प्लास्टिक को रीसायकल किया जा सकता है। इसलिए हमे प्लास्टिक इधर उधर फेकने के बजाय उसे रीसायकल करने के लिए दे देना चाहिए। ऐसा करने से प्रकृति को ज्यादा नुकसान नहीं हो पाएगा । कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा पर्ल रस्तोगी, सचिव सुरभि जैन, रजनी भारद्वाज, मानसी गुप्ता, मोनिका सिंघल, किरण बाछुका, अंजलि रस्तोगी, बबीता रस्तोगी, नेहा, प्रियंका गर्ग, गिन्नी अग्रवाल, सृष्टि पुष्पक, नीना शर्मा, दीप्ति जैन, अंजू जैन आदि मौजूद रही।


















