रोडवेज बस स्टैंड में स्वास्थ्य परीक्षण का लगाया गया कैंप

रोडवेज बस स्टैंड में स्वास्थ्य परीक्षण का लगाया गया कैंप
आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
मैनपुरी– उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के तहत आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा चालक, परिचालकों तथा रोडवेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए शिविर आयोजित किया गया। बुधवार को लगाए गए चिकित्सा शिविर में चालक, परिचालकों तथा अन्य कर्मचारियों की आंखों की रोशनी और ब्लडप्रेशर की जांच की गई। इसमें कुछ कर्मचारियों में आंखों की रोशनी कम निकली, वहीं कुछ लोगों का बीपी भी बढ़ा हुआ निकला। रोशनी बढ़ाने के लिए चश्मा टेस्ट कराने और लगाने की सलाह दी गई, जबकि वीपी को कंट्रोल करने के लिए दवा बांटी गई। शिविर में उपस्थित डॉक्टर आशुतोष कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी, बाई पी एस (पी पी एम)), नीरज यादव नेत्र परीक्षण, विपिन कुमार, अनीश शर्मा डेस्टिस, विपिन प्रताप एल टी, अंकित कुमार परिचालक, विनीत कुमार चालक, ओमवीर सिंह, ब्रजेश कुमार, राजेश यादव, सुरेश सिंह, अभय मिश्रा, योगेश गुप्ता, दयाशंकर आदि लोग मौजूद रहे


















