नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट से सम्बन्धित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन-श्रीमती नीलू मैनवाल

आगामी 12 अगस्त 2023 को निकली हुई नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट से सम्बन्धित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
BIJNOR- 18 JULY, 2023
सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्री मदन पाल सिंह के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर बिजनौर में दिनांक 12 अगस्त 2023 को 138 एन0 आई0 एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) से सम्बन्धित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया गया कि वादकारीगण दिनांक 12 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में अपने एन0आई0एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) से सम्बन्धित वादों को आपसी सुलह समझौते द्वारा सरलता व सुगमता से निस्तारित करवाये जाने के लिए नियत तिथि व स्थान पर पहुँच कर निस्तारण करवा सकते है।
M. ALI
INFORMATION DEPTT. BIJNOR


















