गांव नगला जाट में किसान सभा की बैठक आयोजित की गई

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
गांव नगला जाट में किसान सभा की बैठक आयोजित की गई
फिरोजाबाद
विकासखंड हाथवंत के गांव नगला जाट में किसान सभा की बैठक आयोजित की गई इस किसान सभा में स्थानीय ग्रामीण और आसपास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आपको बता दें कि किसानों को उत्पादकों और फसल में हो रहे घाटे व फायदे और फसलों से संबंधित रोग व पैदावार की जानकारी दी गई आयोजित किसान सभा में राजेश कुमार क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको,मोहम्मद मोहसिन अकाउंटेंट पीसीफ,सतीश चन्द्र ज़िला प्रबन्धक पी सी एफ,केंद्र प्रभारी हरिओम कुमार,महेंद्र सोलंकी सहायक इफको,मुकेश गंगवार इफको एम सी,राम यादव इफको एम सी ने किसानों को खेती और फसल संबंधित हर जानकारी से अवगत कराया इस दौरान मुकेश गंगवार इफको एमसी द्वारा कार्यक्रम में सभी किसान भाइयों को होने वाली फसलों में लगने वाले रोग और कीट के बारे में और बचाव के बारे में जानकारी दी गईं इस दौरान राजेश कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक इफको ने बताया है
कि आयोजित कार्यक्रम में ई एफ को के उत्पादकों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई किसानो को आज के परिपेक्ष में लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाने की तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई है ताकि खेती को लाभदायक बनाया जा सके
पी सी एफ केंद्र पर किसानों की गोष्ठी आयोजित की गई किसानों की इस गोष्ठी में जिला प्रबंधक पीसी एफ सतीश चंद्र ने सभी प्रकार की उत्पादकों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि कृषक सेवा केंद्र पर निर्धारित कीमत पर चीजें मिलती हैं कोई भी किसी भी प्रकार की कालाबाजारी नहीं होती है कोई नकली चीज भी नहीं मिलती है इस दौरान करन सिंह,महेंद्र सिंह,देव प्रकाश यादव,महिपाल सिंह,अनिल कुमार,वीरेश कुमार,सत्यवीर सिंह जाट ,ऋषभ यादव,रामवीर सिंह,रामकिशोर आदि लोग मौजूद रहें


















