फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया

फिरोजाबाद
दिनांक 15 जुलाई को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर “संपूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया । सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों को मौके पर पहुँचने हेतु रवाना किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जन शिकायतों का निस्तारण कराया गया

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button