खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र में गो आश्रय स्थलों की कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करे-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा!

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के निर्देशों के क्रम में सभी खंड विकास खंड विकास अधिकारियों द्वारा अपने संबंधित क्षेत्र में गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया, सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के दिए निर्देश


BIJNOR- 14 JULY, 2023
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के निर्देशों के क्रम में सभी खंड विकास अधिकारियों द्वारा अपने संबंधित क्षेत्र में गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण आख्या में प्रकाश में आईं कमियों के दृष्टिगत उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल भूसा चारा सहित सभी कमियों को दूर कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन गो आश्रय स्थलों में जल भराव या रिसाव की समस्या पाई गई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निराकरण करा कर उन्हें अवगत करायें। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में स्थित सभी गोशालाओं का नियमित रूप से भ्रमण करें और जो भी कमी प्रकाश में आए तुरंत उसका निस्तारण कराएं तथा गोवंश के लिए पानी और चारे की व्यवस्था अद्यतन रखना सुनिश्चित करें।


















