मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर / मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम काजीहार में घर के अंदर बिजली मीटर से बिजली सप्लाई न जाने पर लाइन चेक कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अजीत पुत्र कल्याण सिंह 24 वर्ष निवासी काजीहार खेती बाड़ी का काम करता था। छः भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। घटना लगभग शाम 4:00 बजे की है। करंट की चपेट में आए गंभीर रूप से घायल हुए अजीत को परिजन सीएचसी बेवर लेकर गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना से अजीत के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


















