ताइक्वांडो एकेडमी में किया गया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
ताइक्वांडो एकेडमी में किया गया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
फिरोजाबाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 75 वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक सप्ताह तक मनाए जाने वाले उत्सव की श्रृंखला में दो जंग ताइक्वांडो एकेडमी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ अंजना कुलश्रेष्ठ ,पूर्व प्राचार्य ठा. बीरी सिंह डिग्री कॉलेज, वर्तमान विभाग अध्यक्ष हिंदी विभाग, अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. रविन्द्र कुलश्रेष्ठ व संचालन कार्यक्रम संयोजक रवि सक्सेना , कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख कोच रूपेश तिवारी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम –रोशनी, द्वितीय – स्नेह यादव, तृतीय स्थान– आरुष महेंद्र सिंह ने प्राप्त किया। वाचिक शर्मा,भव्य गौतम,नैना यादव ,वंशिका जैन ,रजत सैनी ने सांत्वना स्थान पर रहे। सभी विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण–पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. रंजना कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के मजबूत होने से छात्र अधिकार मजबूत होते हैं, उनका शोषण नहीं होता है। छात्र तभी बिना तनाव के पढ़ाई कर सकता है जब उसे लगता है कि अगर शिक्षा के क्षेत्र में कोई परेशानी आएगी तो कोई उसके अधिकारों , उसके हितों के लिए उसके साथ खड़ा है। ऐसे आत्मविश्वास, ऐसा संबल प्रदान करती है विद्यार्थी परिषद। छात्र हितों के लिए प्रतिबद्ध रहती है विद्यार्थी परिषद। डॉ रवींद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि छोटे से नगर टूंडला में विद्यार्थी परिषद ने बहुत उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कोरोना काल में लॉक डाउन के समय चाहे जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाना हो, चाहे वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करवाने में हेल्प करना हो, चाहे वैक्सीन के समय सोशल डिस्टैंसिंग हो या फिर हेल्प डेस्क के माध्यम से कोरोना पीड़ितों तक मेडिकल हेल्प पहुचानी हो, विद्यार्थी परिषद हमेशा सेवा के लिए तैयार रही।नगर अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 75 वर्षों से छात्र हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रही है इसी तरह से आगे भी वो छात्रों के साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर ट्रेनर सुशांत कुमार, पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभि प्रताप सिंह, नगर मंत्री लालू रावत, तहसील प्रमुख रवि सक्सेना व बड़ी संख्या में कैडेट्स शामिल रहे।


















