मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां!
डीएम साहब एक नज़र इधर भी!
कांवड़ यात्रा से पूर्व नहीं भरे गए गहरे गड्ढे!
नजीबाबाद – कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश कि सरकार के अलावा लगभग सभी प्रदेशों सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट है, परंतु अगर देखा जाए तो जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही है! जैसा कि मुख्यमंत्री द्वारा सख्त लहजे़ में कहा गया था कि कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों पर हो रहे गड्ढों को भरना अनिवार्य है, परंतु नजीबाबाद में ऐसा देखने को नहीं मिला कहीं-कहीं गड्ढों को भरने की मात्र खानापूर्ति कर दी गई है! मामला हरिद्वार हाईवे पर मालन नदी के पुल का है जहां पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं यह गड्ढे लगभग 6 इंच से 1 फुट तक गहरे है और ऊपर से बरसात का मौसम है जिससे गड्ढों में पानी भर जाता है और गड्ढों का पता नहीं चलता जोकि पैदल चलने वालों और वाहन से गुजरने वालों के लिए किसी खतरे से कम नही है! कावड़ यात्रा को शुरू हुए 2 दिन बीत चुके हैं अब इन गहरे गड्ढों से होकर कांवड़ियां गुजरने को मजबूर हो रहे हैं ऐसे में जब कावड़ियां इन गड्ढों से गुजरेंगे तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि यही एक ऐसा रोड है जहां से सैकड़ों की तादाद में कांवड़ियां हरिद्वार को जाते हैं और जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को वापसी होते हैं परंतु अभी भी शासन – प्रशासन का कोई ध्यान इन गहरे गड्ढों पर नहीं गया है जबकि अगर देखा जाए तो प्रतिदिन इस पुल से अधिकारियों का लगभग तीन से चार बार आवागमन होता है लेकिन किसी का ध्यान इस ओर अभी तक नहीं जा पाया है! यही मामला हरिद्वार बायपास मदरसे के पास का है जहां पर सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल बनी हुई है यही नहीं नजीबाबाद के चारों ओर से सड़कों का खस्ताहाल होना सामान्य बात है, परंतु किसी का ध्यान इस ओर नहीं है अगर देखा जाए तो यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना है! अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या कोई शासन प्रशासन के अधिकारी इस समस्या का समाधान करते हैं या ये गहरे घटे कोई दुर्घटना का सबब बनेंगे! इस मामले में जब उपजिलाधिकारी से बात बात करना चाही तो उनका मोबाइल आउट ऑफ रेंज बताया गया!
जिला रिपोर्टर सरफराज अहमद की रिपोर्ट!


















