घरों में घुसा नालों का पानी ग्रामीणों में रोष!

घरों में घुसा बरसात में नालों का पानी ग्रामीणों में रोष बिजनौर– धामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मेवा नवादा की नई कॉलोनी मैं बरसात में गांव का पानी भरने से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया
आपको बता दें 35 घरों में बरसात का पानी बाहर जाने से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीण शेर मोहम्मद जानकारी देते हुए बताया यहां पर बरसात वह गांव के नालों का पानी ग्राम प्रधान की लापरवाही की वजह से आता है शेर मोहम्मद का कहना है आपसे पहले कभी यहां पानी नहीं आया है और ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है इस तरह से बरसात का मौसम चल रहा है इस पानी से जहरीले कीड़े घर में घुसने का डर है छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी रुक रहे हैं क्यों की सड़कों पर पानी भरा हुआ है ग्रामीणों का आरोप है कि गंदा पानी भरा होने की वजह से यहां पर रहने वाले लोगों की जुमे की नमाज भी अदा नहीं हो पाई है ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है इस मौके पर शेर मोहम्मद उर्फ फुरकान अहमद अलाउद्दीन जमालुद्दीन नन्हे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे सभी ने प्रशासन पर पानी से निजात दिलाने की मांग की है।
वहीं दूसरे मोहल्ले की महिलाओं ने ब्लॉक का घेराव करते पानी समस्या से निजात दिलाने की मांग की है
वहीं इस बारे में गांव की प्रधान राहिल परवीन हमने बजट बनाकर ऊपर अधिकारियों को भेज दिया जैसे ही पास हो जाएगा सबसे पहले यही कराए जाएंगे क्योंकि गांव समस्या हमारी समस्या है।


















