बिजनौर में शराबी खुद को बाहुबली समझ बैल से भिड़ा!

बिजनौर में शराबी खुद को
बाहुबली समझ बैल से भिड़ा
बिजनौर में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो ट्रेंड कर रहा है। जहां शराब के नशे में आदमी बैल से जोर आजमाइश करता नजर आ रहा है लोगो उसे रोकने की कोशिश करते है लेकिन नशे में धुत शराबी किसी की नही सुनता गनीमत रही कि बैल ने शराबी को सिंग पे उठाकर नही फेका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है आपको बता दे कि नगीना के मौहल्ला लाल सराय स्थित मुनीम चौक देर शाम एक शराबी युवक बिना किसी खौफ के छुट्टा बैल से जोर अजमाइश करते हुए दिखा वीडियो मे छुट्टा बैल भी शराबी के पीछे पीछे लग गया। बस फिर किया था। शराबी भी उस बैल के साथ जोर आजमाइश में जुट गया। भीड़ देख शराबी और तांव में आ जाता है और बैल की सींगों को मरोड़ने लगता है। लोगो मज़े लेकर उसकी वीडियो बनाने लगते है यह हास्यास्पद है, लेकिन खतरनाक है। लोगों को इस तरह की हरकत से परहेज करना चाहिए। लेकिन नशे में चूर खुद को बाहुबली समझ बीच सड़क पर लोगों को अपनी ताकत दिखा रहा था और लोग कुछ लोग बैल और शराबी की लड़ाई का जमकर लुत्फ उठा रहे थे।


















