महिला चौकी प्रभारी ने दो जोड़ो का घर टूटने से बचाया

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
महिला चौकी प्रभारी ने दो जोड़ो का घर टूटने से बचाया
टूंडला/ फिरोजाबाद
मामला थाना टूंडला का है जहां एक बार फिर महिला चौकी प्रभारी ने दो जोड़ो का घर टूटने से बचाया आपको बता दें कि प्रथम दंपत्ति जोड़ा समरीन पत्नी मोहम्मद मुबारिक और द्वितीय दंपत्ति जोड़ा डॉली पत्नी निर्मल के बीच आपसी मतभेद और मनमुटाव चल रहा था जिसमें प्रथम दंपत्ति जोड़ा समरीन पुत्री जफरुद्दीन निवासी शिवनगर थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद का अपने पति मुबारिक पुत्र आरिफ निवासी ग्राम शाहबाजपुर थाना निधौली कला जिला एटा का आपस में कुछ कहासुनी हो जाने के कारण मनमुटाव हो गया था। इनकी शादी को केवल दो माह ही बीते हैं। और द्वितीय दंपत्ति जोड़ा डॉली पुत्री श्रीनिवास का अपने पति निर्मल पुत्र प्रेमशंकर निवासी अनवारा थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद का घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होने पर विवाद हो गया था इन दोनों दंपत्ति जोड़ों के बीच इतनी तनातनी थी कि एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते थे और फैसला लेकर अलग-अलग होना चाहते थे। इस प्रकरण पर गौर करते हुए दोनों जोड़े के दोनों पक्षों को अलग अलग बुलाकर दोनों दंपत्ति जोड़े के महिलाओ और पुरुषों को कई बार समझाया बुझाया गया तथा काफी समय तक काउंसलिंग करने के बाद दोनों दंपत्ति जोड़ें के दोनों पक्ष आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए और बताया कि अब हम भविष्य में कभी भी छोटी मोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा नहीं करेंगे। एक दूसरे को समझेंगे और अपना पति पत्नी का जीवन अच्छे से व्यतीत करेंगे। जिस पर दोनों दंपत्ति जोड़ें के दोनों पक्षों के परिजनों ने महिला उपनिरीक्षक अलविना पठान चौकी प्रभारी टूंडला का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि आज आपकी काउंसलिंग की वजह से हमारे दोनों बच्चों का जीवन सुधर गया है। नहीं तो आजकल छोटी छोटी सी बातों को लेकर पति-पत्नी में आपसी कहासुनी होती रहती है, जिस कारण बड़ा विवाद हो जाता है। जिसका जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन आपकी वजह से आज यह दोनो पति-पत्नी फिर से एक हो गए हैं और आपसी मनमुटाव दूर हो गए हैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।परिजन ने काफी खुशी जाहिर की और पुलिस को धन्यवाद किया इसके बाद महिला चौकी प्रभारी अलविना पठान ने दोनों पक्षों को सकुशल घर के लिए रवाना कर दिया


















