नगर की चरमराई विधुत व्यवस्था को दुरुस्त करने का पत्रकारों ने उठाया बीड़ा!

नगर की चरमराई बिधुत व्यवस्था को दुरुस्त करने की और पत्रकारों ने उठाया क़दम।
सयोहारा ।नगर व क्षेत्र में पूरी तरह से ठप्प पड़ी विधुत व्यवस्था पर जहां सभी नेता व समाज सेवी चुपी साधे हुए हैं तो वहीं आज स्थानीय पत्रकारों ने जागरूकता दिखाते हुए
स्थानीय बिजली घर पर तैनात एसडीओ के सामने रखी शासनादेश अनुसार नगर को सप्लाई देने की मांग।
विधुत कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के सीएम के आदेशो की अवहेलना कर स्योहारा बिजली घर से नगर को दी जाने वाली बिजली में कई कई घन्टो की कटौती की लगातार आ रही शिकायतों को लेकर आज नगर के पत्रकार बन्धुओ ने बिजली घर जाकर समस्या के समाधान की बिजली घर के एसडीओ प्रेम सिंह के सामने मांग रखी।जिस को गम्भीरता से लेते हुए एसडीओ प्रेम सिंह ने सभी बिजलीकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी काम के प्रति लापरवाही हरगिज़ न करें साथ ही बेवजह व छोटे मोटे कामो के लिए शट डाउन न लेकर रोस्टिंग के समय वो काम करें।एसडीओ के इस आश्वासन के बाद बेहतर विधुत व्यवस्था की उम्मीद अब लोगो मे जगी है और सभी ने पत्रकारों के इस प्रयास का आभार व्यक्त किया है।






