खबरों की खबरदिल्लीन्यूज़

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना सरकार की नैतिक जिम्मेवारी तो पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जवाबदेह बने प्रशासन : गांधी मिश्र गगन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

.पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना सरकार की नैतिक जिम्मेवारी तो पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जवाबदेह बने प्रशासन : गांधी मिश्र गगन


मधुबनी- ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) इंटरनेशनल मधवापुर प्रखंड इकाई का चुनाव संपन्न, शत्रुमर्दन दुबारा अध्यक्ष, मनोज उपाध्यक्ष, शिवचंद्र चुने गए महासचिव

बैठक के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकरियों को फूल माला पहनाकर स्वागत करते आईरा जिला संरक्षक गांधी मिश्र गगन।
बेनीपट्टी। समदिया। यह कैसा देश है जहां आजादी के 76 वर्षों में भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सिपाही पत्रकारों के सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता कानून नहीं बनाया गया है। जबकि, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सिपाही पत्रकारों के सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना देश एवं विभिन्न प्रदेश के सरकारों की नैतिक जिम्मेवारी है। वहीं, इसके लिए हर स्तर पर पदस्थापित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए कि तमाम कठिनाइयों एवं झंझावात झेलने के बाद भी उनके क्षेत्र के समाचार संकलन कर प्रेषण करने वाले निहत्थे पत्रकारों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। ये बातें रविवार को मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के सभागार में ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) इंटरनेशनल प्रखंड इकाई चुनाव को लेकर अपनी अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार गांधी मिश्र गगन ने कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ की तरह बिहार में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए नीचे से ऊपर तक लड़ाई लड़नी होगी। इस लड़ाई को अंजाम देने के लिए निचले स्तर से संगठन को मजबूत करना आईरा का पहला उद्देश्य है। बैठक में आपसी सहमति से निवर्तमान अध्यक्ष शत्रुमर्दन कुमार दीपक को दुबारा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, महासचिव पद पर शिवचंद्र ठाकुर, सचिव पद पर विक्रम भगत नागवंशी, मीडिया प्रभारी पद पर कुमार आशुतोष रंजन निखिल एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह चुने गए। चुनाव के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला संरक्षक गगन ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। बधाई दी एवं सकुशल अपने दायित्त्व एवं कर्तव्य निर्वहन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी साथियों ने आपसी सहमति को विकसित करते हुए सांगठनिक मजबूती के लिए सतत संघर्ष करने की वचन बद्धता व्यक्त की। साथ ही सांगठनिक मजबूती के लिए शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश को अमली जामा पहनाने के लिए हर महीने की अंतिम रविवार को संगठन की बैठक जगह बदल -बदलकर करने का निर्णय लिया। बैठक में शत्रुमर्दन कुमार दीपक, शिवचंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, विक्रम भगत नागवंशी, कुमार आशुतोष रंजन निखिल, मनोज कुमार सिंह एवं अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button