दिल्लीन्यूज़

बीजेपी की सूची पर नहीं लगी हाईकमान की मोहर, रविवार सुबह जारी होगी मेयर और अध्यक्षों की सूची

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बीजेपी की सूची पर नहीं लगी हाईकमान की मोहर, रविवार सुबह जारी होगी मेयर और अध्यक्षों की सूची
नई दिल्ली -भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय निकाय प्रत्याशियों के लिए ताजा खबर यह है कि अभी भाजपा की सूची में कुछ समय और लगेगा। शनिवार देर रात या रविवार सुबह मेयर और अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी होगी, सभासदों की सूची रविवार दोपहर तक जारी होगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री धर्मपाल सैनी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर शुक्रवार रात्रि में लंबी बैठक हुई जिसमें प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित थे। इस बैठक में सभी प्रत्याशियों के बारे में चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पहले चरण के सभी मेयर प्रत्याशियों में दो-तीन मेयर प्रत्याशी ऐसे थे, जिन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहज नहीं थे ,उन्होंने उन पर अपनी आपत्ति जाहिर की, जिसके बाद पार्टी में मेयर के कुछ नामों पर पुनः विचार हुआ और कुछ सीटों के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जाता रहा।
आज दोपहर लगभग 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सैनी दिल्ली आ गए और वे पार्टी आलाकमान से सूची पर अंतिम मुहर लगवाना चाहते हैं, लेकिन पार्टी के सभी बड़े नेता देर शाम से कर्नाटक चुनाव की सूची फाइनल करने में लगे हुए हैं। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के नेताओं की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक नहीं हो पाई है।
समाचार लिखे जाने तक सूची पर आलाकमान की मुहर न लगने के कारण यह सूची जारी नहीं हो पाई है. सूत्रों के अनुसार अगले कुछ घंटे में सूची पर पार्टी आलाकमान मोहर लगा देगा जिसके बाद शनिवार देर रात या रविवार सुबह मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। स्थानीय निकायों के पार्षद और सभासदों की सूची उसके पश्चात जारी की जाएगी, संभावना है कि रविवार दोपहर तक ही सूची जारी हो पाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button