अंबेडकर शोभायात्रा निकालने से नाराज दबंगों ने पीटा

अंबेडकर शोभायात्रा निकालने से नाराज दबंगों ने पीटा
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
मैनपुरी/बेवर- थाना क्षेत्र के ग्राम किल्ली में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकालने से को लेकर नाराज दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। थाने पर घटना की तहरीर देते हुए पीड़ित कौशल दिवाकर पुत्र गोरेलाल दिवाकर निवासी ग्राम किल्ली ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर उसने गांव के ही कुछ लोगों के साथ अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली थी जिससे नाराज होकर गांव के ही 3 युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को वह बेवर में अंबेडकर जयंती समारोह से वापस लौट रहा था तब उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे पहले ही गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकालने से मना किया था। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित को मेडिकल के लिए नहीं भेजा गया था।


















