नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

मिनी स्टेडियम के लिए संघर्ष करने वाले पत्रकार जफर जैदी को व्यापारियों ने किया सम्मानित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर जिला प्रभारी विकास अग्रवाल
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी प्रदेश सचिव शिव कुमार माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष नजर खां व युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के नेतृत्व में व्यापारी, नगर के वरिष्ठ पत्रकार जफर जैदी के आवास पर पहुंचे। जहां व्यापारियों ने वरिष्ठ पत्रकार जफर जैदी को उनके जनहित के कार्य नगर में मिनी स्टेडियम बनने के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष के लिए उनको शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री शिव कुमार माहेश्वरी ने वरिष्ठ पत्रकार जफर जैदी को उनके द्वारा किए गए समाज के लिए संघर्ष व उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से बच्चे और युवाओं को खेलकूद में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ पत्रकार जफर जैदी ने सभी व्यापारियों का उनका सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शिव कुमार महेश्वरी, जिलाध्यक्ष नजर खां, युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, प्रदीप डेजी, इरशाद अहमद, रजत अग्रवाल, देवेंद्र प्रजापति आदि रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button