उत्तरप्रदेशलखनऊ-उत्तरप्रदेश

नगर निकाय चुनाव 2023 की अधिसूचना जारी, 4 व 11 मई दो चरणों में होंगे चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा रविवार शाम को कर दी गई। यूपी नगर निकाय के चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 4 मई को व दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को कराई जाएगी। निकाय चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। पहले चरण में 9 मंडलों में वोटिंग कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के अनुसार प्रथम चरण का चुनाव झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में कराए जाएंगे। दूसरे चरण का चुनाव मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में कराए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। 17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे। उत्तर प्रदेश में बाकी पदों पर बैलट पेपर से चुनाव कराए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।

चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई थी बैठक

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर इसके पहले प्रमुख सचिव गृह और निर्वाचन आयुक्त के बीच बैठक हो चुकी है। शीर्ष अधिकारियों द्वारा चुनाव की सभी तैयारियों का जायजा लिया गया था। इस बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने हिस्सा लिया था। सभी शीर्ष अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव कराए जाने के पहले की तैयारियों की समीक्षा रिपोर्ट सौंपी थी।

वोटर लिस्ट भी जारी हो चुकी 

इसके पहले उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट जारी की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के शहरी मतदाता इन चुनावों में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाले हैं। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन चुनाव में प्रमुख लड़ाई बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस , बसपा व आम आदमी पार्टी भी इन चुनाव में मुकाबला करते हुए दिखाई देगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button