नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

छात्र ने किसी बात से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर जिला प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना । बीएससी के छात्र ने किसी बात से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की देर शाम नगीना नहटौर और मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक की ट्रेन से कटने की सूचना ट्रेन के ड्राइवर द्वारा जीआरपी को देने पर नगीना जीआरपी मौके पर पहुंची जिसने घटना अपने क्षेत्र की ना होने पर नगीना पुलिस को तत्काल सूचित किया सूचना मिलते ही नगीना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव की जांच पड़ताल करते हुए पहचान करने का प्रयास किया। मृतक के पास तीन स्लीपर पर घर का फोन नंबर लिखा मिला और उस पर लिखा था कि यह सूचना मेरे घर दे देना जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसके परिजनों को सूचित किया परिजनों के आने पर मृतक की पहचान सत्यम शर्मा 18 वर्ष पुत्र सुभाष कुमार शर्मा (बढ़ई) निवासी ग्राम कोपा थाना शेरकोट के रूप में हुई। मृतक बी एस सी का छात्र था। जो बिजनौर में रहकर कोचिंग कर रहा था। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारण प्रेम प्रसंग का लग रहा है क्योंकि एक स्लीपर पर लिखा है कि मेरा मोबाईल की बैटरी डाउन हो चुकी है। इस बात से परिजन भी हैरान हैं कि यह गांव से चलकर 10 किलोमीटर दूर कैसे गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button