25 हजार के ईनामी से पुलिस की हुई मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश हुआ घायल दूसरा हुआ फरार

लूट की वारदात में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी से पुलिस की हुई दिनदहाड़े मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश हुआ घायल दूसरा हुआ फरार बदमाश को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
जनपद मैंनपुरी
रिपोर्ट – अमन कुमार
मो०- 8474993812
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें फरार चल रहे शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है बताया जा रहा है कि शातिर बदमाश का बड़ा अपराधी के प्रयास है और अपराधी ने बीते जनवरी में थाना क्षेत्र में साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फरार बदमाश की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी जिसे आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है वही दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है
पुलिस मुठभेड़ का मामला थाना करहल क्षेत्र के किरथुआ गांव के पास का है। जहां दिनदहाड़े पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई है मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के प्रभारी कुशल पाल सिंह चेकिंग कर रहे थे तभी एक बिना नंबर की एक्टिवा गाड़ी आते हुए दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह लोग जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी जो वहीं पर गिर गया और उसका दूसरा साथी भाग जाने में सफल हो गया।
बदमाश ने साथियों के साथ दिया था लूट की वारदात को अंजाम
गोली लगने से गिर कर घायल हए गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम श्यामवीर सिंह बताया जो इसी थाने का रहने बाल है। करहल थाना क्षेत्र में बीते जनवरी में एक सरसों के तेल से भरे ट्रक की 64 लाख की लूट हुई थी। जिसमें 9 मुलजिम प्रकाश में आए थे जिनमें से 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जिसमें से 2 मुल्जिम अभी फरार थे जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम रखा गया था। जिसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से एक एक्टिवा गाड़ी एक तमंचा और तीन का खोखा कारतूस बरामद हुए हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है विधिक कार्रवाई की जा रही है
बाइट पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह


















