बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर के लड़कों ने गुजरात में काटा अकबर का गला हो गया खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दरअसल दो दिन पूर्व बिजनौर के क़स्बा किरतपुर के मोहल्ला अहमद खेल के रहने वाले अकबर की अज्ञात हत्यारो द्वारा गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई जिसकी खबर से परिजनों मे कोहराम मच गया था मृतक अकबर के शव के साथ गुजरात से आए उसके जीजा सलमान ने बताया की अकबर की हत्या करने वाले कोई और नही बल्कि उसकी दुकान पर काम करने वाले 4 लड़के थे जो की बिजनौर के बढ़ापुर के रहने वाले है। जो की 6 वर्षो से अकबर की सेलून की दुकान पर नई पने का काम करते थे मृतक अकबर के जीजा सलमान ने बताया की हत्यारो ने अकबर को प्लानिंग करके मारा है चारो हत्यारे मृतक की दुकान को हड़पना चाहते थे जिसके चलते उन्होंने अकबर को सेलून मे रखी कुर्सी पर बैठा कर उस्तरे से उसका गला काट दिया और लाश को बोर मे बंद करके जंगल मे फेक आए जब मृतक अकबर की गुमशुदगी उसके परिजनों ने दर्ज कराई तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अकबर की तालाश सुरु की और उसकी लाश को जंगल से बरामद कर लिया जिसकी शिनाख्त मृतक अकबर के अन्य कारीगर तारिक ने की जिसके बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो बढ़ापुर निवासी चार युवक अकबर की हत्या करते दिखाई दिए सलमान ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उधर जब शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे मृतक अकबर का शव उसके घर किरतपुर पहुचा तो चीख पुकार मच गई अकबर को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या मे लोग मोहल्ला अहमद खेल पहुचे और नम आँखो से असर की नमाज़ के बाद अकबर को सुपुर्द ए खाक कर दिया

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button