बिजनौर-उत्तरप्रदेश

गृह क्लेश के चलते युवक ने लगाई फांसी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा। नगर के फव्वारा चौक स्थित पिंक बूथ के पीछे एक युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचायत नामा भर शव पीएम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार योगेंद्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अमीचंद निवासी मोहल्ला पटवारियांन निकट धामपुर चुंगी पिंक बूथ के पीछे ने देर शाम कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है मृतक योगेन्द्र का अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थीं। जिसको लेकर मृतक योगेंद्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र सूर्य 8 वर्षीय है वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button