अंतर्राज्यीय स्तर पर चन्दन की लकड़ी की तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

अंतर्राज्यीय स्तर पर चन्दन की लकड़ी की तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
- तस्करी मे शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार
-15 लाख कीमत की 256.260 किलोग्राम चन्दन की लकड़ी बरामद
- परिवहन मे प्रयुक्त डीसीएम सीज
- चंदन तस्करो का कन्नौज शहर से तार जुड़े
-डीसीएम नंबर बदल ल रहे थे चंदन
अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज। गुरसहायगंज पुलिस ने आज डुंडवा बुजुर्ग में छापा मारकर छह बोरों में रखी चंदन की लकड़ी बरामद की जो 256 किलो वजन की है जिसकी बाजार की कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है। इस घटना में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। लकड़ी लाने वाले डीसीएम को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गुरसहायगंज पुलिस को जानकारी मिली कि आज गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम डुडवा बुजुर्ग मे मुसाहिद रजा पुत्र मंसूर खां के यहा अनीश खान पुत्र मकसूद अपनी डीसीएम से बोरों में भरी हुई चन्दन की लकड़ी को उतारा है। जिसको मुसाहिद रजा के कहने पर उनके भाई शान मोहम्मद, जुनैद उर्फ मोना, फराहान आदि ने घर के अन्दर छिपा कर रखा हुआ है।
सूचना पर गुरसहायगंज पुलिस ने टीम बनाकर दविश दी तथा मुसाहिद रजा के घर की तलाशी ली गयी जिसमे घर के अन्दर रखे खाकी रंग के जूट के 06 बोरों मे रखी चन्दन की लकड़ी बरामद हुई। बोरों को मौके पर खुलवाकर देखा गया तो विभिन्न लम्बाई एवं मोटाई के टुकडो मे लकड़ी भरी हुई थी जिसका मौके पर वजन किया गया तो 256.260 किलोग्राम वजन पाया गया। जिसकी बाजार मे कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
इस घटना मे संलिप्त मौके से 03 अभियुक्त शान मोहम्मद उर्फ शानू उम्र 31 वर्ष, जुनैद उर्फ मोना उम्र 29 वर्ष, फराहान उम्र 21 वर्ष पुत्रगण मन्सूर खाँ समस्त निवासीगण ग्राम डुण्डवाबुजुर्ग थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया। दो अभियुक्त मुसाहिद रजा पुत्र मन्सूर खाँ निवासी ग्राम डुण्डवा बुजुर्ग थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज, अनीश खाँ पुत्र मकसूद खाँ निवासी मो0 गाँधीनगर कस्बा व थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज फरार हो गये। पुलिस इन फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम मे परिवहन मे प्रयुक्त एक डीसीएम नम्बर यूपी 74 T 5776 को मो0 गांधीनगर कस्बा गुरसहायगंज से बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/2023 धारा 379/411/413/420/467/468/ 471/34 भादवि धारा 26/41/42/52/69 भारतीय वन अधिनियम व धारा 3/28 उ0प्र0 वन अभिवहन नियमावली मे पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह चंदन तस्कर गैंग डीसी एम का नंबर भी बदलते रहते हैं। पकड़ी गई डीसीएम के बारे में बताया कि उनकी डीसीएम गांधी नगर कस्बा गुरसहायगंज में खड़ी होती है। वहा पहुंचकर देखा गया तो यूपी 74 टी 5778 खड़ी मिली जिसकी नंबर प्लेट की गहनता से जांच की गई तो उसका नंबर यूपी 74 टी 5776 पाया गया जो अनीश खां पुत्र मकसूद खां के नाम से पंजीकृत है।


















