अपराधखबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

दबंगो द्वारा गरीब किसान की ज़मीन पर कब्ज़ा,जान से मारने की दे रहे धमकी !

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दबंगो द्वारा गरीब किसान की ज़मीन पर कब्ज़ा,जान से मारने की दे रहे धमकी !

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार धामपुर के आदेश लेखपाल व थाना अध्यक्ष शेरकोट ने रखे ताख पर
योगी सरकार में न्याय के लिए पीड़ित खा रहा दर दर की ठोकरे!

byt-रिज़वान अहमद

धामपुर/बिजनोर -हरेवली निवासी रिज़वान पुत्र इसरार अहमद ने उपजिलाधिकारी धामपुर व तहसीलदार धामपुर को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर अपनी ज़मीन को दबंगो द्वारा कब्ज़ा मुक्त करने की गुहार लगाई है,
वही उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल थानाध्यक्ष शेरकोट को तत्काल मामले पर कार्यवाही कर निस्तारण करने के आदेश के बावजूद भी पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है

रिज़वान अहमद की मौजा हरेवली मे श्रेणी 2 का पट्टा है जिस पर अजय राम सिंह पुत्र रामशरण निवासी ग्राम हरेवला तथा कटेरा सिंह पुत्र तुलसी सिंह निवासी ग्राम खिजरपुर वह कैलाश सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम हरेवली ने जबरन तौर पर अवैध कब्जा कर रखा है अपनी ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त कराने के लिए गरीब किसान दर दर की ठोकरे खा रहा है
वही इसरार अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी बिजनोर व तहसील दिवस सब जगह पर प्रार्थना पत्र दे चुके है लेकिन दबंगो के आगे पुलिस प्रशाशन सब मोन धारण कर लेते है
इसरार अहमद का आरोप है कि दबंगो द्वारा बार बार जान से मारने की धमकी मिल रही है
इसरार अहमद ने मुख्यमंत्री व गृहराज्यमंत्री को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button