अनाथ हुए बच्चों की पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाव सिह यादव ने की आर्थिक मदद

अनाथ हुए बच्चों की पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाव सिह यादव ने की आर्थिक मदद

कन्नौज।। सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने आज गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पाठकन पुरवा गांव पहुंच कर अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता दी। होली के कुछ दिन पूर्व गुरसहायगंज के पाठकनपुरवा में मंगलवार को पाठकनपुरवा गांव में पति पत्नी के के शव कमरे के अंदर मिले थे पति पत्नी के मर जाने के बाद उनके बच्चे अनाथ हो गए।
जैसे ही इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को लगी उन्होंने तुरंत पहुंच कर अनाथ हुए बच्चों की आर्थिक मदद कर 21000 दिए और बच्चों को खाने के लिए राशन उपलब्ध कराया।
नवाब सिंह यादव ने कहा कि हम जानते हैं यह बहुत ही छोटी सी मदद है यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगी। उन्होंने सरकार से अनाथ हुए बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था और घर दिलाने की मांग करते हुए सभी समाजसेवियों से अनाथ हुए बच्चों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा सभी समाज से भी अधिक से अधिक इन गरीब अनाथ बच्चों की मदद करें।
इस दौरान साथ मे अतीक हुसैन सभासद, अजीम सिद्दीकी, भोला, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, सादाब खान, नासिर सिद्दीकी, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।


















