पुलिस की बड़ी कार्रवाई खनन से भरे दो ट्रक व 6 डम्परो को पकङकर सीज किया

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नूरपुर बिजनौर से विकास सिंह
नूरपुर। उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन मे थाना नूरपुर पुलिस ने खनन माफियाओ के विरुद्ध बङी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे खनन से भरे दो ट्रक वे 6 डम्परो को पकङ कर सीज कर दिया। सोमवार को सीओ चांदपुर सुनिता दहिया के नेतृत्व मे थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पुलिस बल के साथ दौलतपुर नहर पर चैकिंग अभियान चलाया।चैकिंग के दोरान बालू रेत से भरे दो ट्रक वे 6 डम्परो पर कार्रवाई करते हुए पकङ लिया।ओर थाने लाकर सीज कर दिया।पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओ मे हङकंभ मच गया।पुलिस की पूछताछ मे डम्पर चालको के पास किसी भी तरह के खनन संबंधित कागजात बरामद नही हुए।जिसके चलते दोनो डम्पर को सीज कर दिया गया।बता दे की नगर क्षेत्र मे खनन माफिया पुलिस से बै खोफ होकर अवैध रूप से धरती का सीना चीर कर खनन कर रहे।पुलिस ऐसे खनन माफियाओ के विरुद्ध अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही।जिससे अवैध रूप चल रहे खनन को रोका जा सके।


















