मैनपुरी-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

अंतर्जनपदीय दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,11चोरी की वारदातों का किया खुलासा, शत प्रतिशत माल बरामद कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

जनपद मैनपुरी के कुरावली और बिछवां थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की गई कई बैट्री और ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है। पकड़े गए चोरों द्वारा हाल ही में जिले में लगातार 11 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था और पुलिस बीते 2 सप्ताह से इन चोरों का सुराग जुटाने के प्रयास में लगी थी। एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया बिछवां थाना पुलिस के थाना प्रभारी अमित सिंह और कुरावली थाना प्रभारी विनोद कुमार और उनकी टीम ने चोरी की घटनाएं कारित करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।यह थाना कुराबली के अलूपुरा निवासी उमेश कश्यप पुत्र रघुराज कश्यप और जीतू कश्यप पुत्र अरविंद कश्यप है। इनके कब्जे से 40 बैटरी दो ट्रैक्टर ट्राली तीन इनवर्टर कंप्यूटर मोटरसाइकिल,तमंचे आदि तमाम चोरी की गई वस्तुएं बरामद हुई है। इन दो शातिरों के गिरोह के दो साथी अजीत और करू अभी फरार है जिनको पुलिस तलाश कर रही है।

ताबड़तोड़ कर रहे थे चोरी की वारदात

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया यह 4 लोग हैं जो उस क्षेत्र में लगभग 4 महीने से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जिसमें से 7 चोरियां कुराबली थाना क्षेत्र में हुई थी जिस से संबंधित इन चोरों ने माल बरामद कर आया है एक एक चोरी बिछवां और औछा थाना क्षेत्र में हुई थी उसका माल बरामद कराया है। जनपद एटा में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था उसका भी माल बरामद हुआ है। अभी तक इन चोरों ने 11 चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है जिनका माल बरामद हुआ है।

चोरों का बड़ा है आपराधिक इतिहास

चोरी करने वाले गिरोह का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है चोर अधिकांश बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे इन चोरों से शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। इन चोरों की गिरफ्तारी से कहीं न कहीं थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में लगाम लगेगी साथ ही चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार का नकद इनाम दिया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button