करनाल-हरियाणाहरियाणा

दूसरों की मदद करना ही भारतीय संस्कृति : विजय कुमार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

श्रीमद्भगवद आरोग्य प्रकल्प और श्रीमद्भागवत आरोग्य कार्ड का हुआ शुभारम्भ।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और सेवा भारती द्वारा करनाल सहित चार जिलों की सेवा बस्तियों में चलाया गया विशेष स्वास्थ्य चेकअप अभियान,

श्रीमद्भगवद आरोग्य प्रकल्प और श्रीमद्भागवत आरोग्य कार्ड का हुआ शुभारम्भ।

करनाल , 26 फरवरी
समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन और सेवा भारती ने कुरुक्षेत्र विभाग के करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और कैथल सहित 4 जिलों में श्रीमद्भगवद आरोग्य अभियान के नाम से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुवात की जिसके तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन जिलों के 34 सेवा बस्तियों में चलाए गए इस स्वास्थ्य जांच अभियान में 70 से अधिक डॉक्टर्स के अलावा 150 मेडिकल विद्यार्थियों ने गरीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयों से प्राथमिक उपचार किया। व्यक्तिगत काउंसलिंग के
साथ ही उनको स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में 200 से अधिक सेवा भारती के समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए।
शिविरों में ऐसे बीमार लोगों को भी चिन्हित किया गया जिनको क्रोनिक बीमारी है या कोई विशेषज्ञ द्वारा इलाज की आवश्यकता है, उनका मुफ्त इलाज कराने के लिए डाटा इकट्ठा किया गया।
सेवा भावना से ओतप्रोत इस अभियान का समापन करनाल के अर्जुन गेट स्थित सेवा श्री आश्रम में हुआ जहां भाग लेने वाले डॉक्टर्स व मेडिकल विद्यार्थियों के अनुभव कथन व प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीमान विजय कुमार ने कहा कि समाज में समानता तभी आती है, जब हम एक-दूसरे के प्रति मदद का हाथ बढ़ाते हैं। कोरोना संकट के दौर में भारत के लोगों ने एक-दूसरे की मदद के लिए दिल खोल कर मदद की। यही भारत की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान के बाद इस दुनिया में दूसरा दर्जा दिया गया है जिसका मिसाल डॉक्टर्स ने कोरोना काल मे अपनी सेवाओं से दिखाया। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि चिकित्सा जगत के लिए आज भी समाज सेवा पहली प्राथमिकता है। जिस प्रकार पूरे देश मे एनएमओ संगठन डॉक्टर्स व मेडिकल विद्यार्थियों के बीच राष्ट्र व समाज सेवी व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रही है और देश के दूर दराज क्षेत्र और पिछड़े वर्ग तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचा रही है वो अनुकरणीय है।उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुरूप त्याग करता है, उसने अपने जीवन को सार्थकता प्रदान की है। विजय कुमार ने कहा की इस प्रकल्प के सहयोगी संगठन सेवा भारती का कार्य हमेशा स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वाबलंबन के क्षेत्र में अग्रिम रहा है। मानवता के भलाई के कार्य में सेवा भारती हमेशा आगे रहता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा ने इस अभिनव स्थायी प्रकल्प को सराहते हुए कहा कि इससे सेवा बस्तियों के लोगों के स्वास्थ्य में बहुत सुधार आएगा और समाज के सभी वर्गों को ऐसे प्रयास में अपना योगदान देना चाहिए।
सेवा भारती हरियाणा के अध्यक्ष सतीश चावला ने कहा कि दोनों संगठनों द्वारा उठाया गया ये अभिनव प्रयास अंत्योदय के लक्ष्य की और एक अहम कदम होगा ऐसा सभी का मानना है।
इस समारोह में डॉक्टर्स और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समाज के साथ समरस होकर सेवा देने पर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे एन.एम.ओ के नेतृत्व में आगे भी अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ऐसा अवसर जो एन.एम.ओ. प्रदान करता है वो उनके प्रशिक्षण को और भी उन्नत व समाज मुखी बनाता है। उन्होंने ये भी बताया कि अवसर मिलने पर प्रत्येक डॉक्टर को समाज सेवा में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।
अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए एन.एम.ओ के अखिल भारतीय सह सचिव डॉ तीर्थंकर देब ने जानकारी दी कि इस अभियान में 4 जिलों के नगरीय सेवा बस्तियों में कुल 34 स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए जिनमे आसपास के 100 से अधिक सेवा बस्तियों के लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई , इसके अलावा आवश्यकता अनुसार शुगर की जांच भी की गई। आज कुल 2967 मरीजों की जांच किया गया जिसमें 1164 पुरुष व 1527 महिलाएं शामिल रही। प्रमुख बीमारियों में 370 लोगों में हाइपर टेंशन पाया गया जबकि 241 शुगर से पीड़ित पाए गए । उन्होंने कहा कि इस अभियान को भविष्य में भी चलाया जाएगा और चिन्हित बीमार लोगों को स्थायी प्रकल्प द्वारा आगे का पूरा इलाज किया जाएगा ।
मुख्य अतिथि कुलपति सोमनाथ सचदेवा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्रीमान विजय कुमार ने इस अभियान के अगले चरण के निमित्त श्रीमद्भगवद आरोग्य कार्ड’ का विमोचन किया। ये आरोग्य कार्ड अभियान में चिन्हित बीमार लोगों को दिए जाएंगे और सेवा भारती के कार्यकर्ता के सहयोग से उनका पूर्ण इलाज किया जाएगा। इसके लिये एनएमओ संगठन ने इन चारों जिलों में अपने सदस्य स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम तैयार की है जो अपने निजी क्लिनिक में पूर्व निर्धारित समय पर अभियान के दौरान जांच में चिन्हित इन मरीजों को यथा संभव मुफ्त परामर्श व इलाज प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी डॉक्टर्स व मेडिकल विद्यार्थियों को प्रशंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button