फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने महिला पॉलिटेक्निक पाताल देवी अल्मोड़ा में किया मॉक ड्रिल

उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
छात्राओं व स्टॉफ को इवेक्युएशन, सीपीआर व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की दी जानकारी
आग पर काबू पाने के उपाय बताकर राहत बचाव के प्रति किया जागरूक
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा के वार्षिक निरीक्षण के दौरान स्कूल कॉलेजों में मॉक ड्रिल कर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था।
आज प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम द्वारा महिला पॉलिटेक्निक पाताल देवी अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कॉलेज की छात्राओं व स्टॉफ को मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन टीम द्वारा घटना में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर फर्स्ट एड प्रदान करते हुए स्ट्रेचर की सहायता से अग्निशमन वाहन से चिकित्सालय भेजे जाने की प्रक्रिया पूर्ण की गईप्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षक स्टॉफ को आग पर काबू पाने के उपायों, राहत बचाव के साथ इवेक्युएशन, सीपीआर व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई।


















