अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति ( कीमत 53 लाख 37 हज़ार रु की सम्पत्ति) को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत किया गया कुर्क

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
कुसमरा मैनपुरी थाना किशनी कुसमरा पुलिस व तहसीलदार किशनी के द्वारा 01 अभियुक्त की अपराध एवं अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति ( कीमत 53 लाख 37 हज़ार रु की सम्पत्ति) को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत किया गया कुर्क-
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना किशनी जनपद मैनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0स0-316/2018 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द अधि व वाद संख्या 65/2023 से सम्बन्धित अभियुक्त रोमी यादव पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम कुढ़रा थाना किशनी जनपद मैनपुरी, हाल पता रामनगर रोड, कस्बा कुसमरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी द्वारा अपमिश्रित शराब अपराध से अर्जित सम्पत्ति एक तीन मंजिला आवासीय आलीशान मकान कीमत – करीब 53 लाख 37 हज़ार रु को धारा 14(1) गैगस्टर एक्ट के तहत माननीय न्याया0 जिला मजिस्ट्रेट मैनपुरी के आदेश दिनांक 08.02.2023 के क्रम में उक्त संपत्ति को जब्त किया गया ।
अभियुक्त
- रोमी यादव पुत्र शमशेर सिंह नि0 ग्राम कुढ़रा थाना किशनी मैनपुरी
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 163/2018 धारा 60(2)/63 आबकारी अधि0 व 255/272/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना किशनी जनपद मैनपुरी
2.मु0अ0स0 316/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना किशनी मैनपुरी
3.मु0अ0स0 178/2020 धारा 60 आबकारी एक्ट व 272 भादवि थाना किशनी मैनपुरी
4.मु0अ0स0 182/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272/420 भा0द0वि0 थाना किशनी मैनपुरी
5.मु0अ0स 515/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना किशनी मैनपुरी
6.मु0अ0स 330/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना किशनी मैनपुरी
जब्त की गयी संपत्ति का विवरण
1.एक मकान ( आवासीय मकान तीन मंजिला व क्षेत्रफल 50*40 फीट) कीमत करीब – 53 लाख 37 हज़ार रूपये


















