स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

पीजी कॉलेज में बंदरों का कब्जा, लंगूर संग मदारी बने छात्र

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

पीजी कॉलेज में बंदरों का कब्जा, लंगूर संग मदारी बने छात्र

बंदरों को भागने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने लंगूर को बनाया बंधक

बच्चों की पढ़ाई संग वन्य जीव अधिनियम का भी बन रहा तमाशा
स्योहारा। क्षेत्र के एक पीजी कालेज में बंदरों का कब्जा बना है। बंदरों को भगाने के लिए पकड़ा गया लंगूर संग छात्र मदारी बने नजर आ रहे हैं। फिलहाल बच्चों की पढ़ाई संग वन्य जीव अधिनियम के इस तमाशे के चर्चे हर तरफ आम हैं।
ज्ञान का भंडार कहलाने वाले शिक्षा के मंदिर से अच्छे बुरे का ज्ञान मिलने से अलग कालेज में नियम कानून को ताक पर रखकर अजीब ज्ञान बांटा जा रहा है I स्कूल के प्रबंधक व स्टाफ ने वन्य जीव लंगूर को कालेज परिसर में बंधक बना कर रखा हुआ है I जब कालेज प्रबंधन तंत्र ही वन्य जीवों के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे तो कालेज आने वाले छात्र छात्राओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा I

क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित एक पीजी कालेज में बंदरों को भगाये जाने के नाम पर एक वन्य जीव लंगूर को कई दिनों से बंधक बना रखा है I कालेज में अध्यनरत हजारों की संख्या में आने वाले छात्र छात्राओं के बीच बंधक लंगूर का तमाशा बना हुआ है I ग्रामीणों का कहना है कि ज्ञान व बुद्धि के विकास का मार्ग शिक्षा के मंदिर से ही प्राप्त होता है I अगर स्कूल कालेज से छात्र छात्राओं को इस तरह की शिक्षा मिलेगी तो देश के भविष्य के लिये ठीक नहीं है I वन्य जीवों को बस्ती से पकड़ कर जंगल में छोड़ देना सही कार्य है मगर जंगल से पकड़ कर किसी भी वन्य जीव को घर या किसी संस्थान में बंधक बनाना अपराध होता है I

कालेज प्रबंधन तंत्र द्वारा वन्य जीव लंगूर को बंधक बनाये जाने का मामला संज्ञान में आया है I कालेज जाकर लंगूर को बंधन मुक्त कराया जायेगा I कालेज प्रबंधन तंत्र को चेताया जायेगा कि भविष्य में अगर ऐसा हुआ तो विहिप व बजरंगदल बर्दास्त नही करेगा I
कुश प्रताप सिंह

जिला मंत्री विहिप

किसी भी वन्य जीव को बंधक बनाना अपराध की श्रेणी में आता है I मामले की जांच कराई जायेगी I जांच सही पाये जाने पर लंगूर को बंधन मुक्त करा कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की जायेगी I गोविन्द राम गंगवार रेंजर धामपुर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button