नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अनियंत्रित कार घर मे घुसी, कार से कुचलकर दो बच्चो की मौत, दो घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम लालवाला में शादी से वापस लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गई । जिससे दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई । समाचार लिखे जाने तक शवो को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा गया था ।

दुर्धटना से मर्त बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के देर शाम कोटद्वार की और से शादी से वापस आ रही एक ब्रेजा कार गांव लालवाला में मनीराम पुत्र दयाराम के सड़क किनारे बने घर में अनियंत्रित होकर घुस गई । जिससे कुचलकर घर में खेल रहे मानवी 8 वर्ष पुत्री मनीराम व संस्कार 4 वर्ष पुत्र मनीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । तथा मनीराम 38 वर्ष पुत्र दयाराम व राजा 14 वर्ष पुत्र चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गये । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक शवो को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा गया था । इस संबंध में जब थाना प्रभारी मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी मौके पर ही हूं कार्यवाही की जा रही है ।

80% LikesVS
20% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button