करनाल-हरियाणाखबरों की खबर

जल्द अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य होगा शुरू, जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में अलग-अलग विभागों के साथ हुई बैठक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

मेरठ चौंक से मीरा घाटी और सिविल अस्पताल से अंबेडकर चौंक तक शहर होगा बिजली की तारों से मुक्त: उपायुक्त अनीश यादव

जल्द अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य होगा शुरू, जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में अलग-अलग विभागों के साथ हुई बैठक

उपायुक्त के निर्देश: अंडरग्राउंड केबल डालते वक्त किसी भी पार्क के रास्तों को न किया जाए खराब

करनाल :- करनाल के उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि शहर में मेरठ चौक से मीरा घाटी चौक और सिविल अस्पताल से सब्जी मंडी चौक होते हुए क्लॉक टावर और अंबेडकर चौक तक शहर की सडक़ें बिजली के तारों से मुक्त होंगी। इसको लेकर बिजली विभाग आने वाले कुछ ही दिनों में अंडरग्राउंड तार डालने का कार्य शुरू कर देगा। उपायुक्त मंगलवार को इस प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उपायुक्त अनीश यादव ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन भी स्थानों से अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जाए, वहां पर खुदाई के बाद उस जगह की अच्छी तरह से मरम्मत की जाए। इस वजह से लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जिन भी जगहों पर कॉम्पेक्ट सब-स्टेशन (सीएसएस) स्थापित किए जाने हैं, वहां पर पार्कों में किसी कोने में स्थापित किए जाएं। पार्कों के रास्तों को खराब न किया जाए। कॉम्पेक्ट सब स्टेशन से दी जाएगी बिजली, कुल 19 जगहों पर होंगे स्थापित
बिजली विभाग के एक्सईएन सोमवीर भालोठिया ने बैठक में जानकारी दी कि अंडरग्राउंड तारे डाले जाने के बाद कॉम्पेक्ट सब स्टेशन से बिजली दी जानी है। यह कॉम्पेक्ट सब-स्टेशन शहर में कुल 19 जगह स्थापित किए जाने हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने नगर निगम व अन्य विभागों को इस संबंध में फिजिब्लिटी चैक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन भी स्थानों पर सीएसएस स्थापित किए जाएं, वहां जगह को खराब न किया जाए। यह विशेष रूप से ख्याल रखें कि इन सीएसएस को उपयुक्त जगह स्थापित किया जाए। 26 करोड़ 74 लाख की लागत से डाली जाएगी अंडरग्राउंड केबल बिजली विभाग के एक्सईएन सोमबीर भालोठिया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक पायलेट प्रोजेक्ट है। इस कार्य को 9 महीने में पूरा किया जाना है। इस काम पर करीब 26 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बाद मेरठ चौक से मीरा घाटी चौक और सिविल अस्पताल से अंबेडकर चौक तक शहर तार मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने मौजूदा उपभोक्ता की क्षमता से ढाई गुणा ज्यादा क्षमता को ध्यान में रखकर इस प्रोजेक्ट को बनाया है। बिजली विभाग ने इस कार्य को लेकर काफी मेहनत की है।

अंडर ग्राउंड केबल डालने के कार्य के दौरान मोबाइल कंपनियों की केबल का रखा जाए ध्यान
उपायुक्त अनीश यादव ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि अंडरग्राउंड केबल डालने के कार्य के दौरान बीएसएनएल व अन्य मोबाइल कंपनियों की अंडरग्राउंड केबल का ध्यान रखा जाए। उन्हें कोई क्षति न पहुंचे। इसके साथ-साथ जो भी विभाग इस कार्य से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, वह आपस में बेहतर तालमेल रखें। हर दिन की एक्टिविटी एक-दूसरे से शेयर करें। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, हरियाणा रोडवेज करनाल के जीएम कुलदीप सिंह, नगर निगम एक्सईएन प्रियंका सोनी, संबंधित क्षेत्रों के पार्षद, व्यापार मंडल के सदस्य, बिजली विभाग के एसडीओ आदित्य शुक्ला, एसडीओ विनय, एसडीओ कुलदीप व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button